फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन धक्के से सैलून संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मटेहूं चट्टी पर रविवार की देर शाम किसी वाहन की टक्कर से घायल सैलून संचालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बहतुरा गांव निवासी कैलाश राम (32) जुझारपुर किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से वह मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना के महलिपुर गांव निवासी त्रिभुवन प्रसाद के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। मटेहूं चट्टी पर उतरकर सड़क किनारे से वह अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया। जब-तक अन्य लोग मौके पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल कैलाश राम को उपचार के लिए मऊ स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों उनको मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बहतुरा गांव की चट्टी पर वह सैलून का संचालन करते थे। घटना की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वाहन को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें