फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: देवैथा के सलमान ने पांच गोल कर प्रदेश को बनाया चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। देवैथा गांव के होनहार फुटबॉलर मुहम्मद सलमान खान के प्रथम आगमन पर बृहस्पतिवार को लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उत्तर प्रदेश को अंडर-19 डॉक्टर बीसी रॉय ट्रॉफी जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का विजेता बनाकर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में सलमान की कप्तानी में उत्तर प्रदेश ने असम को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सलमान ने टूर्नामेंट में कुल पांच गोल किए और टीम को लगातार तीसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी घर वापसी पर दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर खेल प्रेमियों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। टीम की इस सफलता में हेड कोच इरफान जमा और मैनेजर एमएस बेग का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। साथ ही गाजीपुर फुटबॉल सेक्रेटरी एवं उत्तर प्रदेश के ज्वॉइंट सेक्रेट्री मेराज खान के प्रयासों से सलमान जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सके। सलमान की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने मेराज खान को मुबारकबाद दी। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश के फुटबॉल विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। सलमान की कामयाबी से देवैथा गांव और पूरे गाजीपुर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव के युवाओं में फुटबॉल के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें