फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टमाटर का भाव दोगुना, 100 रुपये किलो बिक रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। लगातार बारिश व बाढ़ और बाहर से सामान कम आने के कारण हरी सब्जियों और टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। जुलाई के पहले पखवाड़े तक फुटकर बाजार में 40 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 80-100 रुपये किलो बिक रहा है। स्थानीय सब्जियों की बात करें तो नेनुआ में दस रुपये प्रति किलो तो भिंडी व बैंगन में 10 से 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई तक सस्ती हरी सब्जियों का स्वाद मानसूनी बारिश से अब बिगड़ने लगा है। सर्वाधिक मूल्य वृद्धि बाहर से आने वाली सब्जियों में हुई है। इसमें टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च शामिल हैं। सब्जी विक्रेता गजराज राय ने बताया कि शिमला मिर्च की खेती स्थानीय गांवों में नहीं होती है। जहां होता है, वहां अभी शिमला मिर्च तैयार नहीं है। इससे शिमला मिर्च बाहरी मंडियों से पहुंच रही है। हालांकि जून तक स्थानीय स्तर पर इसकी उपलब्धता के चलते रेट 100 रुपये किलो फुटकर बाजार में था, जो अगस्त के शुरुआती सप्ताह में 150 रुपये किलो पहुंच गया है। बाहर से आने वाली फूल गोभी 75 रुपये से बढ़कर 100 रुपये किलो हुई है। पत्ता गोभी का रेट पहले 50 रुपये किलो था, जो 60 से 70 रुपये किलो हुई है। स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाली सब्जी नेनुआ, भिंडी, सतपुतिया, बैंगन, लौकी का फुटकर रेट 10 से 15 रुपये किलो बढ़े हैं। वहीं सब्जियों के सलाद में प्रयुक्त सामग्री बिक्री करने वाले जलील ने बताया कि मानसूनी बारिश व बाढ़ के कारण सलाद में प्रयुक्त खीरा, गाजर, नींबू का रेट बढ़ा है। 35 रुपये किलो से बढ़कर खीरा 40 रुपये किलो, 70 रुपये से नींबू 100 रुपये किलो, गाजर 50 रुपये से बढ़कर 60 रुपये किलो हुआ है। मूली और प्याज के रेट पहले की तरह सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें