फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने सोमवार को सादात ब्लॉक के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर तीन प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। बीएसए ने बताया कि उन्होंने प्राथमिक विद्यालय आसपुर, प्राथमिक विद्यालय आतमपुर छपरा, प्राथमिक विद्यालय परसनी तथा मुबारकपुर हरतरा स्थित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी स्कूलों में पाया गया कि कई शिक्षकों द्वारा शिक्षक संदर्शिका का उपयोग नहीं किया जा रहा था और उनकी शिक्षक डायरी भी अधूरी मिली।
विज्ञापन

वहीं विद्यालयों में पढ़ने आए कुछ बच्चे बिना यूनिफॉर्म के मिले। इस पर प्रधानाध्यापक से पूछने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा सभी विद्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों से संबंधित सामान के रखरखाव और स्टॉक पंजिका को बीएसए ने मांगा, लेकिन उसे भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किया जा सका। बीएसए ने बताया कि इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए तीनों प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें