गाजीपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनपदस्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। आईजीआरएस, तहसील दिवस व थाना दिवस पर प्राप्त शिकायतों का सही तरीके से निस्तारण नहीं करने पर डीएम आर्यका अखौरी ने छह अधिकारियों का वेतन रोक दिया। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
जिलाधिकारी ने बीएसए हेमंत राव, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता कासिम हाशमी, बिजली निगम के प्रथम व तृतीय खंड के अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह व बृजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या, खंड विकास अधिकारी भदौरा त्रिवेणी राम का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
साथ ही विकासखंड मुहम्मदाबाद के नोनहरा क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी मनोज यादव व विकासखंड भदौरा के ग्राम विकास अधिकारी संजना सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि तहसील दिवस, थाना दिवस व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त कोई भी शिकायत पत्र डिफाल्टर न होने पाए। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है।
शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करते हुए अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता कर सहमति प्राप्त करेंगे। इस मौके पर एडीएम दिनेश कुमार, सीएमओ डॉ. सुनील पांडेय, डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला