इसमें भदौरा और मरदह सीएचसी पर यह स्थिति सामने आई थी। अमर उजाला ने बीते 22 अप्रैल को पेज दो पर ‘10:30 बजे तक नहीं पहुंचे डॉक्टर व कर्मचारी, उपस्थिति रजिस्टर में हो गए हस्ताक्षर’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
23 अप्रैल को पेज तीन पर ‘सीएचसी में 10:30 बजे तक नहीं पहुंचे डॉक्टर व कर्मी’ और 24 अप्रैल को पेज चार पर ‘10 बजे पहुंचे डॉक्टर, दवा वितरण केंद्र पर लटका रहा ताला’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। 28 अप्रैल को पेज पांच पर ‘जन आरोग्य मेले में हो रही सिर्फ खानपूर्ति, एक बजे के बाद लटक रहा ताला’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।
सीएमओ डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि नदारद रहने वाले और समय से अस्पताल न पहुंचने वाले डॉक्टरों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। साक्ष्य के साथ जवाब न देने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।