जमानिया। फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने और शिथिलता दिखाने पर उपजिलाधिकारी ने तहसील के दस लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही वेतन रोक दिया है।
एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरतने के आरोप में दस लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन रोक दिया गया है। इसमें पाहसैय्यद राजा के लेखपाल रचित कुमार, रमवल के रमेश राम, कसेरा पोखरा के मयंक सिंह और रामपुर फुफुआव के तौकीर हसन शामिल हैं।
इसी प्रकार बूढ़ाडीह के लेखपाल विनीत सिंह, बरूईन के विजय कुमार सिंह, जमानिया क्षेत्र के रूपेश रंजन सिन्हा, टीसौरा के राहुल राम, जीवपुर के शिवाजी यादव और चितावन पट्टी के लेखपाल सुभाष चंद्र का भी अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है।