फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं भजन संध्या का आयोजन

Sun, 25 Jan 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री दुर्गा शिव साईं मंदिर नवापुरा की ओर से चल रहे वार्षिकोत्सव में शनिवार की रात मंदिर के पास साईं भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुकुल बंधु ग्रुप के गीतकारों और कलाकारों ने एक से बढ़कर एक साईं गीत प्रस्तुत कर लोगों को साईं भक्ति के सागर में डुबो दिया।
विज्ञापन


मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु पूरी तरह से साईं नाथ के रंग में रंगे रहे। सूबे के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र भी मंदिर में पहुंचकर साईं बाबा से आशीर्वाद प्राप्त कर भजन संध्या का आनंद लिया।

 नवाबगंज स्थित मां शीतला माता मंदिर से सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच साईंनाथ की पालकी निकली, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर नवापुरा स्थित श्री दुर्गा शिव साईं मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। रात में मुकुल बंधु ग्रुप की तरफ से भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजन था।  ना दवा दीजिए, ना दुआ दीजिए, मेरे साईं से मुझको मिला दीजिए, पूरा पंडाल साईंनाथ के जयकारे से गूंज उठा। इस मौके पर समिति के मयूर भारती, विजय कुमार, संतोष जायसवाल, पूर्व सभासद संजय चौरसिया, समाजसेवी एवं ठेेकेदार महेंद्र यादव प्रियांशु, विश्वकांत दुबे, सुनील जायसवाल, राजेंद्र, विशाल गुप्ता, अभिषेक राय मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें