फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सफाईकर्मी के साथ मारपीट, नपा कर्मियों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नगर पालिका परिषद कर्मी के साथ मंगलवार की शाम मारपीट हुई। इसे लेकर आक्रोशित पालिका कर्मियों ने बुधवार को जुलूस निकाला। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में प्रदर्शन किया। पीड़ित सफाई कर्मी विनोद रावत ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। आरोप कि गाड़ी चालक शैलेंद्र यादव व अन्य कर्मचारियों के साथ वह मंगलवार की शाम जगह-जगह अलाव के लिए लकड़ी गिरा रहा था। इसी दौरान यूसुफपुर गुलेबाग निवासी अखिलेश गुप्ता अन्य लोगों के साथ पहुंंचे। आरोप है कि लकड़ी गिराने से रोककर उसे दूसरी जगह गिराने के लिए कहने लगे। मना करने पर अखिलेश जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए साथियों के साथ लात-घूसों से पिटाई कर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी। साथ ही वाहन पर लदी लकड़ियों को उतार लिया। इसकी जानकारी मिलने पर आक्रोशित नगर पालिका कर्मचारी व सफाईकर्मियों ने नगर पालिका कार्यालय परिसर से हाथों में झाड़ू लेकर नारेबाजी करते हुए कोतवाली तक जुलूस निकाला। कोतवाली परिसर में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तहरीर देकर कर्मियों ने कहा कि तीन दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर कर्मचारी नेता डॉ. राजकुमार रावत, शिवानंद राय, प्रमोद कुमार, जलालुद्दीन, जीउत रावत, राम अवध सिंह यादव आदि शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक शैलेश मिश्रा ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें