फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लगे पानी में धान रोपकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर लगे पानी में धान रोपकर जताया विरोध
विज्ञापन

भीमापार बाजार के मुख्य मार्ग पर 15 दिन से जलभराव से लोग हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
भीमापार। स्थानीय बाजार में मुख्य मार्ग पर बरसात का पानी जमा हो गया है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रविवार को लोगों ने सड़क पर भरे पानी में सांकेतिक धान रोप कर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि पानी को हटाकर अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन

भीमापार से माहपुर की ओर जाने वाली सड़क पर करीब एक पखवारे से पानी भरा हुआ है। इधर बारिश होने से यहां की स्थिति और भी अधिक बदतर होती जा रही है। सड़क के दोनों किनारों पर बने मकानों में रहने वालों को दुर्गंध की वजह से रहना मुश्किल हो गया है। संक्रामक रोगों का खतरा अलग से मंडरा रहा है। इस दौरान सुमित जायसवाल, सुनील प्रजापति, उपेंद्र प्रजापति, फैजान, निहाल सोनकर, साहिल अली, अंश गुप्ता, अब्दुल करीम, अब्दुल रहीम, सागर जायसवाल, शुभम गुप्ता, विशाल जायसवाल, चंदन गुप्ता, राजू गुप्ता, अनिल सिंह, विशाल गुप्ता, विजय गुप्ता, पप्पू जायसवाल, कन्हैया जयसवाल, मोहन जायसवाल, संदीप यादव, रतन गुप्ता, हरी प्रसाद पांडेय, रामजी प्रजापति, बबलू अली, आशिक अली, झब्लू अली, विनोद मोदनवाल, नन्हे पटवा, गोलू पटवा, रामकृत कुशवाहा, कुंदन, राजकुमार राजभर आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें