फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौजा क्रासिंग पर बैठक बेनतीजा

Wed, 12 Aug 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मामले में रेल मंत्रालय से वार्ता करेंगे। 19 अगस्त को इसी स्थान पर होने वाली बैठक में मंत्रालय के निर्णय से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि तब तक रौजा रेलवे क्रासिंग के पास कोई निर्माण कार्य नहीं कराया जाएगा। एडीआरएम के इस आश्वासन के बाद क्रासिंग पर प्रस्तावित धरना को स्थगित करने का ज्ञापन उन्हें सौंपा गया।
विज्ञापन

बैठक में रौजा रेलवे क्रासिंग संघर्ष समिति, व्यापार मंडल, छात्रसभा, सिविल बार एसोसिएशन सहित शहर के गणमान्य लोग थे। बैठक शुरू होते ही नागरिकों के क्रासिंग खोलने के लिए कई सवाल एवं तर्क प्रस्तुत किए।  
समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि रेल प्रशासन की ओर से रेलवे क्रासिंग को हमेशा के लिए बंद करने का निर्णय आम जन के हित में नहीं है। क्रासिंग बंद होने से लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्रासिंग को खुलने तक रौजा रेलवे क्रासिंग संघर्ष समिति लगातार संघर्ष करती रहेगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अबू फखर खां ने कहा कि एनएच-29 पर स्थित रौजा रेलवे क्रासिंग बंद कर दिया गया है जबकि वह क्षेत्र व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है। इसके कारण व्यापारियों का कारोबार एक दम से ठप हो गया है और उनके परिवारों के सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता रणधीर सिंह और अधिवक्ता रामपूजन सिंह ने कहा कि बुजुर्गों के लिए ब्रिज पर चढ़ना संभव नहीं है। रेल प्रशासन को इस बात को ध्यान में रखते हुए क्रासिंग को खोलना चाहिए।
विज्ञापन

समस्याएं सुनने के बाद एडीआरएम ने कहा कि वह क्रासिंग खुलवाने के लिए रेल मंत्रालय से वार्ता करेंगे। इस मौके पर सदर एसडीएम एके सिंह, एएसपी लल्लन राय, सीआरओ मनमोहन चौबे, आलोक सिंह, आदित्य सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की आभा राय, ग्राम प्रधान गोड़ा कमलेश यादव, सभासद संजय सिंह, बृजेश सिंह, अजीक अहमद राईनी, प्रिंस अग्रवाल, शिवा यादव, जिला पंचायत सदस्य बजरंगी यादव, डा. धर्मेन्द्र, अजय राय दारा, मारकंडेय सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अंगद सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें