गोली गुड्डू के सीने में लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। पिता को खून से लथपथ से देख पुत्र इंद्रजीत यादव (22) वहां पहुंचा। आरोपी ने उसे भी लक्ष्य कर गोली चलाया, लेकिन गोली मिस गई। इसके बाद उसने दूसरी बार फायरिंग किया। गोली इंद्रजीत के बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद आरोपी ने हवा में दो बार फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव गूंज उठा।
घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। इधर मन्नू यादव गोली लगने से घायल चचेरे भाई गुड्डू और उनके पुत्र इंद्रजीत को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। घायल पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दिया।
कुछ देर बाद एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी और भुड़कुड़ा सीओ रविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में भुड़कुड़ा कोतवाल राजू दिवाकर, सादात एवं बहरियाबाद की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक के चचेरे भाई मन्नू यादव ने मुख्य आरोपी सेवानिवृत्त सेना के जवान एवं सहायक अध्यापक जर्नादन यादव, गोरखपुर में तैनात पुलिस कांस्टेबल संजय यादव, सुभाष सिंह यादव और जयराम यादव के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई है। तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
शिवपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीम तैनात है। प्रत्येक आने -जाने वालों पर नजर रखी हुई है। विवादित भूमि से लेकर मृतक के घर और आरोपी के मकान तक पुलिस टीम तैनात है। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी के घर को भी खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम चक्रमण करने में जुटी हुई है, जिससे गांव में शांति व्यवस्था बनी रही।
पढ़ें: PFI के संदिग्ध तीन कार्यकर्ताओं से एटीएस ने की 20 घंटे से अधिक पूछताछ, बढ़ी निगरानी