फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : पहले चरण में 1812 आवेदन हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर उत्साह है। बीते कुछ वर्षों की तुलना में इस बार पहले चरण में रिकार्ड आवेदन हुआ है। सोमवार की शाम तक 1812 आवेदन हुए है, जबकि अभी दो चरण और शेष हैं। इससे पहले वर्ष 2023-24 में 1000, 24-25 में 1600, 25-26 में 1400 आवेदन पहले चरण हुए थे। पहले चरण की लाटरी बुधवार को निकाली जाएगी।
विज्ञापन

आरटीई के तहत सरकार जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराती है। इस वर्ष आरटीई के तहत 1309 निजी स्कूलों में 8797 सीटें आरक्षित की गई हैं। पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया दो से शुरु होकर 16 फरवरी तक चली।
पिछले कुछ वर्षों की अपेक्षा इस बार दाखिले को लेकर पहले चरण में रिकार्ड आवेदन हुए हैं। वर्ष 2023-24 में 1000, 24-25 में 1600, 25-26 में 1400 तथा इस बार सोमवार की शाम तक 1812 आवेदन हुए है। पहले चरण की लॉटरी 18 फरवरी को निकाली जाएगी, जबकि 20 फरवरी को चयनित बच्चों की विद्यालयवार सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि दूसरा चरण 21 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगा। इस दौरान भी ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन एवं लॉक की प्रक्रिया बीएसए स्तर से की जाएगी। दूसरे चरण की लॉटरी 9 मार्च को तथा 11 मार्च को चयनित बच्चों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे। तीसरा चरण 12 से 25 मार्च तक चलेगा। इस चरण में भी आवेदनों का सत्यापन और लॉकिंग का कार्य किया जाएगा। तीसरे चरण की लॉटरी 27 मार्च को निकाली जाएगी तथा 29 मार्च को बीएसए की तरफ से विद्यालय आवंटन के सापेक्ष सीटों पर प्रवेश के आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें