फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लर्निंग मैटीरियल और स्टेशनरी के लिए मिले 9.24 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दिव्यांगता का दंश झेल रहे बच्चों को शिक्षा से महरूम नहीं होना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा विभाग गांव के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए होम बेस्ड एजुकेशन कार्यक्रम चला रहा है। इसमें जिले में 264 बच्चों को चिह्नित किया गया है, जो सेरेब्रल पाॅल्सी, बहु दिव्यांग, गंभीर अस्थि रोग आदि से पीड़ित हैं। इन बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए 9 लाख 24 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। इससे हर बच्चे को 3500 रुपये की दर से लर्निंग मैटीरियल एवं अन्य स्टेशनरी के सामान दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गंभीर रूप से बहु दिव्यांग आउट ऑफ स्कूल बच्चे, जो गंभीर दिव्यांगता के कारण विद्यालय आने में असमर्थ हैं, उनके लिए होम बेस्ड स्कूलिंग की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे बच्चों को घर पर ही शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत जिलों में कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स एवं फिजियोथेरेपिस्ट की ओर से गंभीर रूप से बहु दिव्यांग बच्चों को गृह भ्रमण करते हुए शिक्षण-प्रशिक्षण दिया जाना है। केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की तरफ से समेकित शिक्षा के अंतर्गत ‘होम बेस्ड एजुकेशन’ मद में गंभीर रूप से बहु दिव्यांग बच्चों को होम बेस्ड एजुकेशन देने के लिए शासन ने धनराशि जारी कर दी है। गंभीर रूप से बहु दिव्यांग बच्चों को लर्निंग मैटीरियल एवं अन्य स्टेशनरी देने के लिए कुल 9.24 लाख रुपये जिले को मिले हैं। 3500 रुपये प्रति बच्चे की लागत से अध्ययन सामग्री और स्टेशनरी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रकार के चार्ट, फ्लैश कार्ड, मल्टीसेंसरी किट और अन्य सहायक सामग्री भी दी जाएगी। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर टेंडर की कार्रवाई की जा रही है। इसे एक पखवारे के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें