औड़िहार स्टेशन के रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कूदकर भाग रहे जेबकतरा मुहम्मद अरशद को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। रेलवे सुरक्षा बल और राज्य रेलवे पुलिस के संयुक्त अभियान में कोविड स्पेशल ट्रेन में संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों की जांच पड़ताल की जा रही थी। उसी समय ट्रेन में सवार युवक मुहम्मद अरशद उर्फ फिरोज निवासी इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर आजमगढ़ कूदकर भागने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे महमूद रेलवे फाटक तक दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके तलाशी में जेब से 15 हजार रुपये मूल्य का एक चोरी का मोबाइल मिला, जिसे किसी यात्री से चुराया था। जीआरपी एसआई औड़िहार एसके साहनी ने बताया कि पकड़े नए आरोपी के खिलाफ जीआरपी मऊ जिले में चोरी और टप्पेबाजी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।