नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिलदेव ने जिले में स्थापित नेहरू युवा मंडलों के पदाधिकारियों से अपील किया कि टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों का गाजीपुर की धरती से मनोबल बढ़ाएं। गांव-गांव में कम से कम पांच-पांच युवाओं के साथ चीयर फॉर इंडिया के माध्यम से वीडियो एवं फोटोग्राफ्स सहित तमाम सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम एवं ट्विटर आदि के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। इस अवसर पर नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाषचंद्र प्रसाद, समाजसेवी सरोज कुमार राय, डा. रोली शर्मा, शिवम विश्वकर्मा, चंदन पटेल, खुश्बू वर्मा, राजीव रंजन भारद्वाज, राजीव कुमार, प्रियंका यादव, सुरेंद्र एवं राहुल आदि उपस्थित थे।