फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित हत्याकांड : छह संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस, जल्द खुलासा का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुल्लाहपुर गांव के नहर के पास गोली मारकर रोहित यादव की हुई हत्या के मामले में पुलिस अबतक हत्यारों तक पहुंच नहीं सकी है। पुलिस करीब छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही हत्याकांड का जल्द खुलासा का दावा कर रही है, लेकिन अबतक हत्या के कारणों का पता ही नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

यही नहीं पुलिस हत्यारों को भी चिह्नित नहीं कर सकी है। सिर्फ अंधेरे में ही तीर चला रही है। संदिग्धों से भी पुलिस को कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल सका है। जबकि हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी सहित तीन तेज तर्रार टीम लगी हुई, लेकिन अब तक सफलता मिलती नहीं दिखाई पड़ रही है। स्थिति यह है कि रोहित यादव हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। पुलिस को ऐसा कुछ भी हाथ नहीं लगा है, इससे हत्यारों तक पहुंचा जा सके। संदिग्धों से पूछताछ कर रही, लेकिन अबतक की जांच में खुलासे को लेकर अबतक कुछ खास मिल नहीं सका है। मालूम हो कि करीमुल्लाहपुर गांव के पास नहर किनारे अज्ञात हत्यारोपियों ने रोहित यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 30 जुलाई को शव नहर पर मिला था। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि एसओजी के साथ अन्य टीम भी हत्यारों का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा।
विज्ञापन

-
करीब छह संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश होगा। -डॉ. राकेश मिश्रा, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें