फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस अभिरक्षा से दो को छुड़ाया

Mon, 27 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के भुतहियाटांड के पास पांच लग्जरी वाहनों से आए सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब पुलिस कस्टडी से दो हमलावरों को फिल्मी स्टाइल में छुड़ा लिया। फरार आरोपियों में करंडा ब्लाक प्रमुख रजावती देवी का पति अमरनाथ यादव तथा उसका साथी राजेश पांडेय शामिल है।
विज्ञापन


एसपी ने मुहम्मदाबाद कोतवाली के एक एसआई समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। डीआईजी ने मामले को गंभीर बताते हुए फरार होने में पुलिस की संलिप्तता की आशंका को भी जांच के दायरे में लाने की बात कही है।

बीते रविवार की रात करीब नौ बजे सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर डगरा पुलिया के पास ईंट भट्टा मालिक चंदन सिंह पर हमला किया गया था। इस मामले में करंडा ब्लाक प्रमुख के पति अमरनाथ यादव निवासी सुआपुर तथा अन्य के खिलाफ सैदपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


 मुहम्मदाबाद पुलिस ने अमरनाथ यादव तथा राजेश पांडेय निवासी चोलापुर वाराणसी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सोमवार की सुबह मुहम्मदाबाद के शाहनिंदा चौकी प्रभारी राजू कुमार अपने सात सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ दोनों को सैदपुर कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहे थे। भुतहियाटांड के पास पांच लग्जरी वाहनों में आए सशस्त्र बदमाशों ने पुलिस जीप को घेर लिया।

इसके बाद असलहे से आतंकित कर दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया और सफारी में बैठाकर बदमाश वाराणसी की ओर भाग निकले। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यही नहीं पुलिस इस मामले को काफी देर तक छिपाती भी रही। बाद में एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने वारदात की बात स्वीकार की और घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की।

कप्तान ने बताया कि लापरवाही पाए जाने पर शाहनिंदा चौकी प्रभारी राजू कुमार तथा छह पुलिसकर्मियों सत्येंद्र यादव, राजेश कुमार, कमलेश यादव, दीपक कुमार, अरविंद कुमार तथा रघुवंश राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इनके और फरार दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच को लगा दिया गया है। कप्तान ने यह भी बताया कि अफीम तस्करी के मामले में अमरनाथ यादव जेल भी जा चुका है। उसका साथी राजेश पांडेय भी इस गोरखधंधे में संलिप्त रहा है।


पुलिस अभिरक्षा से आरोपियों की फरारी का मामला बेहद गंभीर है। सेंटिंग-गेटिंग के तहत फरारी से इंकार नहीं किया जा सकता है। मामले की जांच के लिए मैं खुद मंगलवार को गाजीपुर आऊंगा। इसमें जिन और पुलिसकर्मियों की संलिप्तता और साजिश उजागर होगी, उनके खिलाफ भी निलंबन सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

एसके भगत, डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें