फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने लूटी दो बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के शंकरपुर (ओड़राई) के पास हौसला बुलंद दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने शुक्रवार की रात राड से वारकर बाइक लूट ली। इसके बाद मलेठी गांव के पास मोबाइल टावर निरीक्षक पर हमला कर दूसरी बाइक लूट की वारदात को लुटेरों ने अंजाम दिया। सूचना पर तीन थानों की पुलिस उनकी तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ितों की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मरदह थाना के रायपुर निवासी जयप्रकाश चौहान व लालू चौहान बाइक से सादात के चैनपुरवा रिश्तेदारी में गए थे। दोनों वहां से घर लौट रहे थे। पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने बाइक सवार पर राड से हमला बोल दिया और बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व लुटेरों को दबोचने के लिए पीछा करने लगी। इसके लुटेरों ने बद्धूपुर - मरदह नहर मार्ग स्थित मलेठी गांव के पास मोबाइल टावर निरीक्षक मरदह थाना के गजपतपुर निवासी संतोष यादव पर हमला करके पल्सर बाइक लूट ली। लुटेरों ने लूट की पहली बाइक को छोड़ दिया और पल्सर लेकर फरार हो गए। लूट की दो घटना के बाद स्थानीय पुलिस टीम के साथ मरदह एवं बिरनो थाने की फोर्स भी पूरी तरह लगी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया तहरीर के आधार पर छानबीन जारी है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें