इलाहाबाद तथा गोरखपुर में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए शनिवार को
रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने से व्यवस्था चरमरा
गई। बसों पर पूरी तरह से अभ्यर्थियों का ही कब्जा रहा। जितने अभ्यर्थी सीट
पर बैठे, उतने ही बसों में खड़े रहे।
यही नहीं बसों की छतों पर भी
अभ्यर्थी सवार थे। इसी प्रकार ट्रेनों में भी अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई।
सिटी रेलवे स्टेशन पर सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी और
आरपीएफ ने ट्रेन के इंजन और बोगी के ऊपर बैठे युवकों को उतारा। इसकी वजह से
ट्रेन से 20-25 मिनटतक खड़ी रही जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी
पड़ी।
पुलिस भर्ती परीक्षा रविवार को आयोजित है। इलाहाबाद, गोरखपुर आदि
जिले में होने वाली परीक्षा में भाग लेने के लिए जिले सहित आसपास के
जनपदों के युवक शनिवार को रवाना हुए। इसके चलते एक तरफ जहां सिटी रेलवे
स्टेशन पर युवकों भीड़ उमड़ी, वहीं रोडवेज परिसर के नजारा देखने लायक था।
सुबह लेकर शाम तक गोरखपुर जाने वाले युवकों की भीड़ रही।
जैसे ही युवकों
को इस यह जानकारी हो रही थी यह कि यह बस गोरखपुर के लिए जा रही है, वह उधर
दौड़ पड़ रहे थे। बस रुकने से पहले ही युवक उसमें सवार शुरू कर दे रहे थे।
गोरखपुर जाने वाली सभी बसों की हालत यह था कि जितने लोग सीट पर बैठे थे,
उतने ही खड़े थे। ठंड की परवाह न करते हुए कई युवक बसों की छत पर भी सवार
थे। अभ्यर्थियों के मद्देनजर डिपो परिसर में
सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए
थे। युवकों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवार संग चल रहे लोगों को असुविधा
हुई। कुछ इसी तरह की स्थिति ट्रेनों की भी रही। सुबह सारनाथ एक्सप्रेस
ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, जिसके इंजन और छत पर युवक सवार थे। जीआरपी और
आरपीएफ ने ऊपर और इंजन पर सवार युवकों को उतारकर ट्रेन में बैठाया।
कानपुर वाली को भी भेजना पड़ा गोरखपुर
पुलिस
भर्ती परीक्षा के चलते शनिवार को गाजीपुर डिपो की आल इज वेल रही। सैकड़ों
की संख्या में परीक्षा देने के लिए विभिन्न जिलों को जाने के लिए पहुंचे
अभ्यर्थियों की वजह से रोडवेज परिसर में सुबह से देर शाम तक युवकों की भीड़
बनी रही।
गोरखपुर जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से
डिपो की तरफ से गोरखपुर के लिए शाम तक 29 बसों का संचालन किया गया। इसके
चलते शाम को कानपुर जाने वाली
बस निरस्त कर दी गई जबकि रात आठ बजे जाने
वाली बस का संचालन किया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बालेन्द्र तिवारी ने
बताया कि परीक्षा में जाने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं
होने दी गई।