फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली को लेकर किया सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। बीते दिनों आंधी-पानी के दौरान खंभा-तार टूटने से स्टेशन बाजार समेत करीब 15 गांव की बत्ती गुल हो गई। इससे भीषण गर्मीे में लोग परेशान रहे। 48 घंटे बाद भी बिजली न आने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दोपहर में गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर बड़ेसर के पास चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने दो घंटा में बत्ती आने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। निर्धारित समय पर आपूर्ति बहाल न होने पर दोबारा शाम को ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इसी बीच बत्ती आने पर जाम समाप्त हुआ। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीते 23 जुलाई की रात तेज बारिश और आंधी से बड़ेसर गांव के पास एनएच-24 से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेत में 11 हजार वोल्ट का तार और खंभा गिर गया था। इससे स्टेशन बाजार क्षेत्र समेत करीब 15 गांव की बत्ती गुल हो गई थी। लोगों की परेशनियों का सामना करना पड़ा था। लोगों ने सोचा कि जल्द से जल्द तार-खंभे को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी जाए, लेकिन 48 घंटे बाद भी बिजली न आने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गाजीपुर-जमानिया हाई-वे मार्ग पर बड़ेसर के पास दोपहर एक बजे चक्काजाम कर दिया। जानकारी होते ही चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। लोगों को बताया कि बिजली बन रही है, दो घंटा में आ जाएगी। इस पर लोगों ने 15 मिनट बाद जाम समाप्त कर दिया। दो घंटा बाद भी बिजली नहीं आई तो लोग उस स्थान पर पहुंचे, जहां काम हो रहा था। वहां पर कोई भी कर्मचारी नजर आने पर पुन: नाराज लोगों ने उसी स्थान पर शाम को पांच बजे जाम लगाकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना था कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में जहां एक पल के लिए चैन नहीं मिल पा रही है। वहीं पानी के लिए इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विभागीय अधिकारी से बातचीत की। छह बजे आपूर्ति चालू होने पर लोगों ने जाम समाप्त किया। जाम की वजह आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वह समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें