फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: त्योहार पर दर्दनाक हादसा...पुजारी को पिकअप से कुचलकर भागा चालक, मौत; बिलख पड़े बच्चे

Wed, 22 Oct 2025 11:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

यूपी के गाजीपुर जिले में दिवाली के दिन दर्दनाक हादसे ने पुजारी की जान चली गई। पिकअप चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुजारी की माैत के बाद माैजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा गैस गोदाम के पास बीती देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में टीवीएस बाइक सवार पुजारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुदामा बिंद (55) निवासी चक अब्दुल सत्तार, चौकियां मोड़, शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे। वे मंगलवार को अपनी टीवीएस बाइक से श्रीगंज स्थित अपने ससुराल आए थे। देर रात घर लौटते समय धरवा गैस गोदाम के समीप गाजीपुर से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुदामा बिंद सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के पुत्र हनुमान बिंद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी विमली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें