फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया बनाकर सुगम बनाएंगे गुल्लू के घर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा में मिली नवजात ‘गंगा’ ने एक तरफ जहां अपनी हंसी और मुस्कान से जिला महिला अस्पताल की नर्सों एवं डॉक्टरों के हृदय को ममत्व से भर दिया है। वहीं वर्षों से रास्ता न होने के कारण चहारदीवारी फांदकर घर जाने वाले गुल्लू चौधरी के लिए पुलिया बनाकर घर का रास्ता बनाया जाएगा। नगर पालिका ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। करीब 50 से 60 फीट तक के मार्ग निर्माण को लेकर इंजीनियरों की टीम स्टीमेट तैयार कर रही है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी गुल्लू चौधरी को नाव उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी है। जिला महिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती गंगा पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सो की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। परिणाम भी सुखद आ रहा है और नवजात का वजन भी अपने आयु वर्ग के मुताबिक बेहतर हो चुका है। उधर, नवजात को पाने वाले गुल्लू चौधरी को आवागमन करने के लिए घर तक रास्ता बनाने को लेकर नपा के इंजीनियरों की टीम दिन-रात नाप-जोख करने में जुटी हुई है। मालूम हो कि गुल्लू चौधरी का मकान ददरीघाट के कछार पर स्थित है। मुख्य रास्ते एवं उनके मकान के बीच से होकर नाला बहता है। ऐसे में इंजीनियरों की टीम ने नाले के ऊपर से रास्ता बनाने के लिए पुलिया निर्माण को लेकर मंथन शुरू कर दिया है, जिससे गंगा में बाढ़ आने के बाद भी आवागमन में कोई दिक्कत न हो सके। नगर पालिका के ईओ लालचंद सरोज ने बताया कि नाले के ऊपर पुलिया बनाकर करीब 50 से 60 फीट का रास्ता निर्माण को लेकर मंथल चल रहा है। इंजीनियरों की टीम स्टीमेट बना रही है। प्रस्ताव शासन को भेजा जा जाएगा। एक से दो दिन में स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें