दशवंतपुर गांव में शपथ ग्रहण करते ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के बाद शपथ ग्रहण से वंचित रहे 500 नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों तथा 5569 वार्ड सदस्यों को शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शपथ ग्रहण कराई गई। इसके पहले 25 मई को 738 नव निर्वाचित प्रधान तथा 10008 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई थी। 12 जून को रिक्त सीटों का उपचुनाव संपन्न होने के बाद 18 जून को नव निर्वाचित प्रधान एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। नोनहरा की ग्राम प्रधान नुरैशा खातून ने शपथ ली। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि तुल्ला राईनी, रामविलास यादव, ऋषिकेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे। मौधा : सैदपुर के बीडीओ दिनेश कुमार मौर्य ने 60 गांवों के ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई। जमानिया : खंड विकास अधिकारी ने निर्वाचित ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों को ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराई। इसमें पचोखर ग्राम के आठ सदस्यों ने शपथ ग्रहण नहीं किया। इन सदस्यों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के चुनाव में प्रधान पद पर धांधली हुई है। बीडीओ हरिनारायण ने बताया कि पचोखर गांव में भी ग्राम प्रधान सहित कुछ सदस्यों ने शपथ ग्रहण की है। मरदह : विकासखंड के 24 गांव में खंड विकास अधिकारी शिरीश वर्मा ने वर्चुअल से ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया। घरिहां ग्राम पंचायत के पसिर में प्रधान आशा सिंह एवं गुलाब राम, सरोज देवी, चंद्रदेव, रितेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, सतीश गुप्ता, सुभावती देवी, शंकर राजभर, दिनेश राजभर, पुष्पा देवी, विनोद, बृजेश कुमार, राजीव मौर्या, लालबहादुर, मीरा देवी ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी रितेशचंद्र राय, सुरेश सिंह, संदीप कुमार सिंह, सर्वानंद सिंह, संजय सिंह टुनटुन, दुर्गविजय पाल, श्रीविलास, ओमप्रकाश सिंह, अंजनी, उदयनारायण सिंह, रामप्रकाश यादव आदि मौजूद थे। सुहवल : 14 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों को खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शपथ दिलाई। सोनवल में प्रधान आशुतोष मौर्या, रमवल में रूबी खान को सचिव प्रवीण श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। मनिहारी : मुबारकपुर काजी की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान गीता देवी एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को प्राथमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारी ने शपथ दिलाई। करंडा : ब्लाक के 14 ग्राम सभाओं में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। मैनपुर में प्रधान जयप्रकाश सिंह ने शपथ ग्रहण किया। देवकली : ग्राम सभा शिकारपुर में ग्राम प्रधान रामजी बलवंत, टोडरपुर में ग्राम प्रधान रमेश यादव ने वर्चुअल शपथ ली। कासिमाबाद : तहसीलदार कासिमाबाद विराग पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण कराई। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि अभी पंचायतों की पहली खुली बैठक आयोजित करने के लिए शासन के आदेश का इंतजार है। जैसे ही आदेश आएगा बैठक कराई जाएगी।