फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की बदहाली पर टूटी नींद, मरम्मत के लिए गिराई गिट्टी

विज्ञापन
कठवामोड़ पर लगे जाम में लगी ट्रकों की कतार। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। गड्ढों में तब्दील मुहम्मदाबाद-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का कायाकल्प करने को लेकर चार जुलाई से अमर उजाला की ओर से अभियान चलाकर सड़क की बदहाली पर खबरें प्रकाशित की गई। इसके बाद संबंधित विभाग की नींद टूटी और शनिवार की रात को मार्ग पर गिट्टी गिराई गई। हालांकि गिट्टी गिरने के बाद रविवार की सुबह सड़क के गड्ढे में एक ओवरलोड ट्रक के अनियंत्रित होकर फंसने के बाद जाम लग गया। करीब पांच घंटे बाद जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कठवा मोड़ पर पिछले कुछ वर्षों में हुए हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। इलाके से होकर मुहम्मदाबाद-बलिया-बक्सर के लिए जा रहे मार्ग पर अनगिनत गड्ढे हैं। इन गड्ढों के जलजमाव और कीचड़ में वाहनों के पहिए थमने के साथ घंटों जाम का संकट खड़ा हो जा रहा है। आवागमन करने वालों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अमर उजाला ने सड़क की बदहाली को लेकर अभियान चलाकर खबरें प्रकाशित की। इसके बाद संबंधित विभाग को सुधि आई। सड़क की मरम्मत के लिए गड्ढों में गिट्टी डालकर समतल करने का कार्य किया गया। हालांकि गिट्टी में बड़ी मात्रा में धूल होने की वजह से इन गड्ढों ने दलदल का रूप ले लिया। इस दलदल से बचने के प्रयास में रविवार को एक ओवरलोड ट्रक फंस जाने से जाम लग गया। दोनों तरफ करीब आधे किमी दूरी तक ट्रकों का काफिला लग गया। बेसो पुल मार्ग और उसके नीचे से गुजरे वैकल्पिक कच्चे मार्ग पर घंटों ट्रकों का जाम रहा। गनीमत रही कि लॉकडाउन की वजह से सड़क पर छोटे वाहनों का दबाव नहीं था। अन्यथा समस्या बढ़ जाती। करीब पांच घंटे बाद पुलिस के प्रयास से जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें