फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: जूते की ठोकर से उखड़ गई पांच दिन पहले बनी सड़क, ठेकेदार पर बिफरे विधायक बेदी राम

Thu, 30 Mar 2023 05:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के जखनिया से सुभासपा विधायक बेदी राम ने अपने पैरों से मार-मारकर पांच दिन पहले बनी सड़क को उखाड़ दिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले के जखनिया से विधायक बेदी राम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सुभासपा विधायक बेदी राम एक सड़क की जांच कर रहे हैं। उन्होंने जब अपने जूते से ठोकर मारी तो सड़क से तारकोल- बजरी निकलने लगी। विधायक जूते से सड़क को रगड़ कर ठेकेदार को डांटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने गुस्से में कहा, किसने बनाई है ये सड़क उसको सामने लाओ।  

विज्ञापन


जंगीपुर-बहरियाबाद मार्ग पर यूसुफपुर संपर्क मार्ग है। पीडब्लूडी विभाग ने करीब साढ़े चार किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया है। पांच दिन पहले ही काम पूरा हुआ है। ग्रामीणों ने इस सड़क के घटिया निर्माण की शिकायत विधायक बेदी को दी थी। जिसके बाद विधायक राम मौके पर पहुंचे।

जूते से सड़क को जब उन्होंने रगड़ना शुरू किया तो गिट्टियां उखड़ने लगीं। इसके बाद विधायक का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह मौके पर मौजूद ठेकेदार को खरी खोटी सुनाने लगे और पूछा कि क्या इसी तरह सड़क बनती है। इसके बाद विधायक ने विभाग के अधिकारी को फोन कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'आकांक्षा दुबे को न्याय मिले, समर सिंह को फांसी हो', अभिनेत्री के गांवों वालों ने लगाई गुहार

विज्ञापन

ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इधर, डीएम आर्यका अखौरी ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही सड़क निर्माण की जांच के लिए एक टीम बना दी। बेदी राम का सड़क निरीक्षण के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें