फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाकुंभ से लाैटते वक्त भयानक हादसा..., पेड़ से टकराई कार, पांच लोग घायल; हो-हल्ला सुन बचाने पहुंचे ग्रामीण

Sun, 23 Feb 2025 12:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई थी। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बलिया के रहने वाले सभी लोग महाकुंभ स्नान कर लाैट रहे थे।
विज्ञापन
गाजीपुर में हादसे के बाद कार हुई क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ से स्नान के बाद बलिया जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर में खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे गाड़ी में सवार आठ श्रद्धालुओं में पांच घायल हो गए। हादसा चालक के नींद की झपकी आने के कारण हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बलिया से आठ श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। महाकुंभ स्नान के बाद बलिया लौट रहे थे। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर के पास सुबह करीब छह बजे पहुंचे थे कि सड़क किनारे खड़े ट्रक से गाड़ी टकरा गई।

इससे गाड़ी में सवार मोनिका तिवारी (40), कल्याणी उपाध्याय (38), अभय पाठक (40), पिंकी पाठक (20) और मधु उपाध्याय (40) घायल हो गए। सभी बलिया जनपद के मनियार थाना क्षेत्र के निपनिया गांव के निवासी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें