फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : गाजीपुर में 36 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी..., मची चीख-पुकार, घायलों को भेजा गया अस्पताल; 23 रेफर

Sat, 22 Feb 2025 09:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

हाइवे पर पिकअप पलटने की सूचना मिलते ही माैके पर सैदपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां इलाज के बाद सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident : बिहार से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन पर सैदपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर के पास पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 36 में से 23 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन




हादसे में घायलों मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा चालक के झपकी आने के कारण हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप पर बिहार के छपरा से 36 श्रद्धालु सवार होकर महाकुंभ में स्नान करने के लिए निकले। गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन होते हुए सभी जा रहे थे। बीती रात करीब 2 बजे महरूमपुर के पास पहुंचने पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह हादसा चालक के झपकी आने की वजह से हुआ। वहीं, पिकअप में सवार 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन सभी घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। यहां परीक्षण के बाद सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें