फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में हादसा : श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दो लोगों की माैत; छह की हालत गंभीर

Fri, 21 Feb 2025 05:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर के कुसम्ही कला हाइवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। स्कॉर्पियो का टायर पंक्चर हो गया था। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों को घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
घायल महिला से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला हाइवे पर गुरुवार को दोपहर साढ़े तीन बजे महाकुंभ स्नान कर घर लाैटते वक्त स्कॉर्पियो का दाहिना टायर फट गया। स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से लड़कर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन




हादसे की सूचना पर पहुंची ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बिहार छपरा थाना के मुफसशील निवासी शशिकांत सिंह अपने परिवार और रिश्तेदार के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर स्कॉर्पियो से वापस लाैट जा रहे थे। नंदगंज के कुसम्ही कला हाइवे के पास स्कॉर्पियो का आगे का दाहिना टायर फट गया।
विज्ञापन


इसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाडर से लड़ी इसके बाद पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें हाठ लोग घायल हो गए। हाइसे में शशिकांत सिंह (58), बबीता सिंह (40), अर्जुन सिंह (25), सलोनी सिंह (24), गीता सिंह (45), रीता देवी (65), सुशीला देवी (70) और समर सिंह (12) घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बबिता और अर्जुन सिंह की मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें