मौधा। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के पियरी बाजार के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन के टक्कर घर जा रहे एक बाईक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चितौरा गांव निवासी प्रमोद राम (31) बाइक बनाने का काम करता था। देर शाम वह बाइक से घर जा रहा था। पियरी बाजार के पास अज्ञात वाहन के धक्के वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सैदपुर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद