फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने मासूम ने तोड़ा दम, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के इशोपुर चौराहे के पास शुक्रवार को डंफर की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत हो गई। जबकि उसकी मां और बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए वाराणसी भेजा गया। दुर्घटना के बाद चालक डंफर सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी हरिलाल की पत्नी रीता देवी सादात के सरदरपुर गांव अपने मायके से दो वर्षीय पुत्र पियूष और भतीजा डेविड (21) के साथ बाइक से बहन के शादी में शामिल होने हथौड़ा गांव जा रही थी। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर ईशोपुर चौराहा के पास गाजीपुर की तरफ से आ रहे डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मासूम पियूष की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी और घायलों को सीएचसी सैदपुर भेजवाया। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर जिया। घटना स्थल के आसपास के लोगों में इस बात की चर्चा थी कि जिस डंफर से दुघर्टना हुई है, वह सड़क निर्माण कार्य में लगे एक निजी कंपनी का है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें