फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों के बढ़े दाम को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल एवं डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लंका स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच सरकार को चेताया कि यदि दाम कम नहीं किए गए तो कांग्रेस जेल भरो आंदोलन करेगी। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता पेट्रोल के दाम कम करो, डीजल के दाम कम करो, पेट्रोलियम मंत्री को बर्खास्त करो आदि नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संगठन प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि आज का यह विरोध प्रदर्शन प्रतीकात्मक है। अगर सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों को तत्काल प्रभाव से कम नहीं किया तो बड़े पैमाने पर जेल भरो आंदोलन करेंगे। उनका कहना था कि सरकार को आम जन से कोई सरोकार नहीं है। पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि और लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है। विरोध प्रदर्शन में मनीष कुमार राय, डॉ. शाह परवेज कमर, रतन तिवारी, संदीप विश्वकर्मा, अनुराग पांडेय, चंद्रिका सिंह, अवधेश साहू, सतीश गुप्ता आदि उपस्थित थे। जमानिया : कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के बढ़े दामों का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। खुर्शीद सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा लिए जा रहे कर में कटौती करने, डीजल, पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग उठाई है लेकिन सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है। नगर अध्यक्ष सैयद फैजान ने कहा कि दाम बढ़ाना जनहित में नहीं है। इस दौरान जिला महामंत्री हरिओम यादव युगुल किशोर सिंह मोहम्मद तारिक जफर मोहम्मद सरफराज खां कामरान खां करीमुल्ला इदरीसी, विनोद प्रजापति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें