फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगज। थाना क्षेत्र के रेवसा गांव स्थित गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सकरा गांव निवासी सोमारू बिंद (55) धामूपुर धरवा अपनी पुत्री के ससुराल गया था। वह देर रात घर जाने के लिए गाजीपुर-वाराणसी मार्ग के किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि मृतक के पुत्र चंद्रशेखर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें