फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिकी तोड़ उचक्कों ने उड़ाए 28 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को उचक्कों ने बाइक की डिकी तोड़कर 28 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी। पुलिस घंटों छानबीन करने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि पीड़ित ने पुलिस को कोई तहरीर आदि नहीं दी है। बिहार प्रांत के नुआंव गांव निवासी अली शेर ने बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से 30 हजार रुपये निकालने के बाद खर्च के लिए दो हजार रुपये पॉकेट में रख लिए। जबकि शेष 28 नगदी बैग में रखने के बाद बाइक की डिकी में डाल दी। वह बाइक को स्टेशन बाजार स्थित पानी टंकी के पास सब्जी मंडी में खड़ा कर सब्जी खरीदने लगा। सब्जी खरीदकर वापस पहुंचा तो डिकी से नकदी गायब मिली। आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद भी कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें