फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से किराना दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सुकहा गांव स्थित किराने की दुकान के सामने बृहस्पतिवार को झाड़ू लगा रहे दुकानदार की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजन रोते बिलखते रहे। गांव निवासी विनोद गुप्ता (45) की कासिमाबाद-रसड़ा मुख्य मार्ग के किनारे किराने की दुकान है। सुबह छह बजे वह दुकान खोलने के बाद साफ-सफाई के लिए झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान कासिमाबाद से रसड़ा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार विनोद को धक्का मार दिया। जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। परिजन एवं ग्रामीण घायल को उपचार के लिए मऊ अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुकानदार की मौत से परिवार वाले रोते बिलखते रहे। कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि कार का नंबर पता कर लिया गया है। मृतक की पत्नी सरिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें