फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के श्रीगंज गांव में मंगलवार की देर शाम गिट्टी एवं सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार मां-बाप के एकलौते पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी शिवनंदन बिंद (12) साइकिल से दुकान पर बिस्कुट खरीदने जा रहा था। सामने से आ रहे सीमेंट-गिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया। हादसे में बालक ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आने से कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर चालक घटना स्थल से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ाकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और शव देखकर बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। शिवनंदन अपनी तीन बहनों में एकलौता भाई था। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया। मृतक के पिता त्रिभुवन बिंद की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें