घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लगी लोगो की भीड़।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के फाक्सगंज के पास रविवार की देर रात एक व्यक्ति को बचाने में तेज रफ्तार स्कार्पियों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ टकरा गई। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। नगर क्षेत्र के कुछ युवक देर रात अपने मित्र आदर्श गांव निवासी शेषनाथ गुप्ता (26) को उसके घर छोड़ने के लिए स्कार्पियों से जा रहे थे। फाक्सगंज के पास कार के सामने अचानक आए एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी वाहन के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। कुछ ही देर में एसआई सरस सलिल आदर्श, गोराबाजार चौकी प्रभारी अनुराग गोस्वामी, यातायात प्रभारी प्रवीण यादव सहित कई पुलिस कर्मी पर पहुंच गए। लोगों की मदद से पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद घायल शेषनाथ गुप्ता, मिक्की मिश्रा, दीपक यादव, धर्मेंद्र यादव, राजेश यादव, अमित यादव को कार से बाहर निकाला और सभी को जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने शेषनाथ गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत को देखते हुए अमित, राजेश, धर्मेंद्र और मिक्की को वाराणसी रेफर कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही युवक के घर कोहराम मच गया। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।