फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की जद में आने से अनाज व्यवसायी की मौत, पुत्री घायल

विज्ञापन
गाजीपुर ः सुहवल में हुए सड़क हादसे में अनाज व्यापारी शिवप्रसाद गुप्ता की मौत की सूचना पर रोते- बि? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के ढढनी-मलसा मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से अनाज व्यवसायी की मौत हो गई। जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। पुत्री की गंभीर हालत को देखते हए डाक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की खबर घर पहुुंची तो परिजन बिलख उठे।
विज्ञापन

घाटमपुर गांव निवासी शिव प्रसाद गुप्ता (45) रोज की तरह देर शाम छोटी पुत्री अनिता को टीवीएस से लेकर हनुमान मंदिर आए थे। इसके बाद किसान से अनाज खरीदा और उसे बेटी की मदद से गाड़ी पर रखने लगे। इसी दौरान मलसा की तरफ से तेज रफ्तार से आई बोलेरो ने अनाज लाद रहे पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मारी। दोनों हवा में उछले और जमीन पा गिरे। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े और उन्हें संभाला। ऐसे में मौका देख चालक बोलेरो समेत फरार हो गया। हालांकि कुछ युवाओं ने बाइक से बोलेरो का पीछा किया। लेकिन उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल व्यवसायी व पुत्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने व्यवसायी को मृत घोषित कर दिया और घायल पुत्री की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उधर, व्यवसायी की मौत पर परिजन बिलखते रहे। जिन्हें आसपास की महिलाएं संभालती रही। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल पुत्री का इलाज वाराणसी में चल रह है। फरार चालक व वाहन की तलाश की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें