फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 50 परीक्षा केंद्रों पर होगी आरओ, एआरओ की परीक्षा, शामिल होंगे 21216 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा कराने की तैयारी तेज हो गई है। 11 फरवरी को होने आयोजित इस परीक्षा के लिए 50 सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, इस परीक्षा में 21 हजार 216 अभ्यर्थी शामिल होने हैं, जिसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार केंद्र व्यवस्थापकों और सेक्टर मजिस्ट्रेट को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होेंने बताया कि समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा जनपद में 50 केंद्रों पर 11 फरवरी होगी। यह परीक्षा दो सत्रों में सुबह 09ः30 बजे से 11ः30 बजे तक और दोपहर 2ः 30 बजे से 3ः30 बजे तक होग। इन केंद्रों पर 21216 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की तिथि 11 फरवरी (रविवार) को प्रथम एवं द्वितीय सत्र के गोपनीय शील्ड पैकेट प्राप्त करने के लिए निर्धारित समयान्तराल में उपस्थित होंगे। गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा प्रारम्भ होने से 01ः30 घण्टे पहले परीक्षा सामग्री अपने सेक्टर के परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रधानाचार्य को नियमानुसार प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें