फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी वसूलने आए दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2015 11:27 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने बीतेे मंगलवार की देर शाम बहादुरगंज स्थित बीयर और अंग्रेजी शराब की दूकान के सेल्समैन से एक लाख रुपये की रंगदारी वसूलने आए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। इस मामले में बीयर दूकान के मालिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तीसरे बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पाली गांव निवासी रविकांत राय की बहादुरगंज में बीयर की दूकान है। उसी से सटे राजू चौबे की अंग्रेजी शराब की दूकान है। बीयर की दूकान पर सेल्समैन नितिन कुमार तथा अंग्रेजी की दूकान पर राकेश रावत सेल्समैन है।

इन दूकानों पर पिछले 15 दिन से बदमाश आ रहे थे और गुंडा टैक्स के नाम पर एक-एक लाख रुपये मांग रहे थे। साथ ही देने पर दूकान बंद कराने की धमकी देते रहे। इससे परेशान होकर सेल्समैनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस इस मामले को गोपनीय रूप से जांच कर रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम बाइक सवार तीन युवक बीयर की दूकान पर पहुंचे और सेल्समैन को पिस्टल सटाकर उससे पैसे मांगे। बदमाशों पर नजर पड़ते ही पहले से दूकान से कुछ पर खड़े पुलिस कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे और दो युवकों को दबोच लिया, जबकि तीसरा मौके का लाभ उठाते हुए पैदल ही वहां भाग निकला।

पुलिस युवकों को थाने लाई। पूछताछ में युवकों ने खुद को मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर निवासी विजय सिंह तथा अश्विनी सिंह बताया। दोनों ने अंग्रेजी शराब और बीयर के सेल्समैन से एक लाख की रंगदारी मांगने की बात स्वीकार की। इस मामले में बीयर के मालिक रविकांत राय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके ओझा ने बताया कि फरार मेन आरोपी रकौली गांव निवासी रवि सिंह की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें