फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहों में पानी नहीं, कैसे हो सिंचाई

Mon, 02 Jan 2017 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रबी की फसल गेहूं, जौ और सब्जी की सिंचाई को लेकर किसान चिंतित और परेशान हैं। क्योंकि अभी तक पंप कैनाल तथा रजवाहों में पानी नहीं आया है। नहरों की साफ-सफाई हुए भी कई साल बीत चुके हैं। सिंचाई विभाग द्वारा हर साल अक्तूबर माह में नहरों तथा रजवाहों की सफाई कराई जाती थी, लेकिन पिछले कुछ साल से यह कार्य केवल कागजों में किए जा रहे हैं। यही कारण है कि इस साल भी अब तक विभाग ने नहरों की साफ-सफाई का कार्य शुरू नहीं किया है। जिससे किसान अपने खतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उधर बिजली की अघोषित कटौती ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन



जमानिया पंप कैनाल की क्षमता 150 क्यूसेक तक पानी देने की है। इससे कुल 41725 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाती है। वर्ष 1991 में पंप कैनाल का पक्का निर्माण करा पूर्ण रूप से स्थापित किया गया। इस पंप कैनाल से जुड़े कुल 92 टेल हैं। लेकिन अफसोस इस बात का है कि इस पंप कैनाल की साफ-सफाई सालों से नहीं की गई है। जिससे इसमें खर-पतवार जमे हुए हैं। नहर पूरी तरह से से जर्जर हैं। जिसमें टेल तक पानी पहुंचाना असंभव है। बावजूद इसके किसान नहर में पानी चलाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। इसी क्रम में सैदपुर जौहरगंज स्थित देवकली पंप कैनाल है। इसकी क्षमता भी 150 क्यूसेक पानी देने की है। इस पंप कैनाल से 66000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाती है। इससे कुल दस रजवाहे तथा 116 टेल जुड़े हुए हैं। यह नहर भी भगवान भरोसे है। नहर में पानी चलने के बाद भी टेल  तक पानी नहीं पहुंचता। किसान  रबी की फसलों की सिंचाई को लेकर चिंतित हैं।


दुबिहां संवाददाता के मुताबिक देवकली पंप कैनाल की दलपतपुर राजवाहा को बने तीन दशक बीत गए हैं। लेकिन आज तक नहर में पानी नहीं पहुंचा है। किसानों की सिंचाई के लिए बनी नहर केवल शो पीस बनी हुई है। निर्माण कराने वाली संस्था ने नहर की टेल तक खुदाई नहीं कराया है। जिससे नहर बीच में ही छोड़ दी गई है। इसके लिए कई बार किसान सभा के लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने अभी तक इसके बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। जबकि सिंचाई के लिए किसान परेशान हैं। जनपद की नहरों के बारे में जानकारी देते हुए दिनेश कुमार सिंह अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड वाराणसी/प्रभारी अधिकारी देवकली पंप कैनाल एक गाजीपुर ने कहा कि जनपद में नहरों को जाल बिछा हुआ है। इससे मानक के अनुरूप सिंचाई नहीं हो पा रही है। क्योंकि पंप कैनालों की क्षमता जरूरत के हिसाब से अभी बहुत कम है। लेकिन निरंतर नहरों की साफ-सफाई एवं टेल तक पानी पहुंचाने में विभाग पूरी कोशिश कर रहा है। कई क्षेत्रों में नहरों पर काम चल रहा है और किसानों की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें