फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फायर गेम्स में हिस्सा लेने के लिए गाजीपुर के ऋषी अमेरिका रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गैवीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी ऋषी राय भारतीय पुलिस ताइक्वांडो टीम के साथ बृहस्पतिवार को अमेरिका रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

वे अमेरिका के बर्मिंघम स्थित अल्बामा में 27 जून से 7 जुलाई तक होने वाले विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स में अखिल भारतीय पुलिस टीम की ओर से खेलेंगे। कोच अमित कुमार सिंह ने बताया कि ऋषी अब तक सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में 3 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 4 बार अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग किया है। पिछले वर्ष अखिल भारतीय पुलिस गेम्स में ऋषी ने फाइनल में बीएसएफ के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस गेम्स के लिए पुरुषों की 8 सदस्यीय भारतीय ताइक्वांडो टीम में उनका चयन किया गया है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सीधी भर्ती योजना के तहत ऋषि की उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें