शहर के गोराबाजार के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसीन विभाग ओपीडी में मरीजों की जांच करते डॉ एकां
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पातल के मेडिसीन विभाग ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को 854 मरीज पहुंचे थे। इनमें ज्यादातर मरीज वायरल फीवर के ग्रसित थे। डॉ. एकांत पांडेय ने बताया कि बीते पांच-छह दिनों से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी में रोजाना करीब 900 मरीज पहुंच रहे है। इनमें से करीब 320 मरीजों सर्दी, जुकाम, बुखार, कमजोरी से पीड़ित है। कुछ मरीज मलेरिया और टाइफाइड के संदिग्ध मरीज भी पहुंच रहे हैं। इन मरीजों को दवा देने के साथ ही आराम करने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही बारिश का मौसम होने केे कारण लोग फिल्टर का पानी या उबाला हुआ पानी पिएं। साथ ही गर्म और संतुलित आहार का सेवन करें। इसके अलावा लोगों सुबह या शाम के समय नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास जरूर करें। संवाद