फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार हेक्टेयर को सुगंधित करेगा बासमती, रकबा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के आठ हजार हेक्टेयर भूमि पर इस बार सुगंधित बासमती धान की खेती होगी। जबकि 3500 में संकर तो एक लाख 50 हजार 53 हेक्टेयर में अन्य किस्म के धान की फसल लगाई जाएगी। हालांकि कृषि विभाग ने धान की खेती के लिए एक लाख 61 हजार 553 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है। मक्का, ज्वार, बाजरा, उर्द, मूंग, अरहर, तिल और मूंगफली की खेती 28020 हेक्टेयर में किसानों द्वारा की जाएगी। इस बार धान की खेती का रकबा बढ़ा दिया गया है। चार लाख आठ हजार किसान जिले के करीब दो लाख 53 हजार हेक्टेयर मेें खेती करके अनाज का उत्पादन करते हैं। धान का उत्पादन बेहतर हो इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने खरीफ में शामिल फसलों को लेकर लक्ष्य का निर्धारण कर दिया है, जिससे धान की उपज बेहतर हो सके। इधर किसानों द्वारा धान की खेती को लेकर जहां खेतों को तैयार किया जा रहा है। वहीं धान की नर्सरी तैयार करने में किसान जुट गए हैं, जिससे मानसून आने तक नर्सरी तैयार हो जाए और वह खेतों में धान की रोपाई कर सकें। बीते वर्ष धान की खेती जिले में एक लाख 49 हजार 233 हेक्टेयर में हुई थी। इसमें बासमती धान की खेती 7500 हेक्टेयर में, संकर 3200 हेक्टेयर में और अन्य किस्म के धान की खेती एक लाख 38 हजार 533 हेक्टेयर में हुई थी। जबकि मक्का, ज्वार, बाजरा, उर्द, मूंग, अरहर, तिल एवं मूंगफली की खेती 28079 हेक्टेयर में हुई थी, जो इस खरीफ वर्ष की अपेक्षा अधिक थी। जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि इस बार जिले में एक लाख 61 हजार 553 हेक्टेयर में धान की खेती होगी। बीते वर्ष से इस बार धान की खेती को लेकर रकबा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें