फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने दिया त्यागपत्र

विज्ञापन
डॉ. राजेश सिंह । - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आरके दीक्षित ने त्यागपत्र दे दिया है। शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण करीब तीन-चार दिन पूर्व शासन को त्याग-पत्र भेजा था। बुधवार को पत्र स्वीकृत होने के बाद वह देर शाम लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इधर जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. राजेश सिंह को कॉलेज का नया प्राचार्य बनाया गया है। वह 25 जून को प्रमुख सचिव से लखनऊ में मुलाकात के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। अभी मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू हुआ नहीं कि चिकित्सकों का त्याग-पत्र देने का क्रम शुरू हो गया है। कुछ दिन पूर्व दो चिकित्सकों ने पढ़ाई जारी रखने के लिए इस्तीफा दिया था। वहीं चार डॉक्टरों के ज्वाईन करने के बाद अनुपस्थित रहने से उन्हें कारण स्पष्ट करने के लिए दो दिन नोटिस जारी किया गया था। वहीं करीब एक माह पूर्व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आरके दीक्षित ने पदभार ग्रहण किया था। कुछ ही दिन बाद हृदय की बीमारी से ग्रसित होने से उन्हें उपचार के लिए वह लखनऊ चले गए थे। ऐसे में शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे प्राचार्य ने तीन-चार दिन पूर्व अपना त्यागपत्र शासन को भेजा था। 23 जून की देर शाम शासन ने उनके त्याग-पत्र को स्वीकार कर लिया। उनके लखनऊ चले जाने पर जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. राजेश सिंह को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही चिकित्सकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बंधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि प्राचार्य प्रोफेसर आरके दीक्षित ने त्याग-पत्र शासन को भेजा था। बुधवार की देर शाम स्वीकृत होने पर वह लखनऊ चले गए। 25 जून को लखनऊ में प्रमुख सचिव से मुलाकात कर प्राचार्य का पदभार ग्रहण करूंगा।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें