फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया

विज्ञापन
शहर के खानकोठ में भारतीय आदर्श व्यापार मंडल की जिला कमेटी की मासिक बैठक में बोलते वक्ता। स्रोत-
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय आदर्श व्यापार मंडल की जिला कमेटी की मासिक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष आसिफ खान के स्थानीय आवास पर आयोजित की गई। इस मौके पर संगठन की मजबूती, विस्तार, अनुशासन तथा आगामी संगठनात्मक कार्यप्रणाली को लेकर पदाधिकारियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनीस अहमद ने संगठन के मूल उद्देश्यों, व्यापारी हितों के लिए एकजुट प्रयास तथा जिला कमेटी को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सक्रिय पदाधिकारियों, आपसी समन्वय और व्यापारियों से निरंतर संवाद में निहित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन के संविधान, अनुशासन और व्यापारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सुनील साहू एवं संतोष वर्मा ने बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने संगठन को गतिशील बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। संजय सिंह ने संगठन की गतिविधियों को नियमित एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार व्यक्त किया। बैठक में महेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष राय, अरुण श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, नवीन कुमार, संतोष, सतीश गुप्ता, डॉ. अरशद उस्मान, सुनील सिंह यादव, मिर्जा इशरत अली, सैजी काजमी, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें