फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बुद्ध के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। क्षेत्र के सोनवल प्रियदर्शी बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा से पूर्व बृहस्पतिवार को बुद्ध चरित चंद्रोदय पाठ का शुभारंभ हुआ। इसके आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति, करुणा और मानव कल्याण का आह्वान करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी ने भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आरंभ पारंपरिक पूजा-अर्चना और मंगलाचरण से हुआ, जिसके बाद बुद्ध चरित चंद्रोदय पाठ प्रारंभ किया गया। पाठ के दौरान भगवान बुद्ध के जीवन, उनके त्याग, ज्ञान प्राप्ति और करुणा से भरे उपदेशों का वर्णन किया गया। इस मौके पर रामेश्वर कुशवाहा, धम्म गुरु भंते धम्म चक्रधारी, भंते शील प्रकाश, भंते बुद्ध हंस, भंते अमर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें