फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो लेखपालों के इस्तीफे का पत्र वायरल, सीआरओ बोले-होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। क्षेत्र के दो लेखपालों के इस्तीफे का पत्र बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करती है। दूसरी तरफ मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सूचना मिली है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक पत्र उपजिलाधिकारी व तहसीलदार कासिमाबाद को संबोधित है। इसमें पंकज सिंह की ओर से हवाला देते हुए जिक्र किया गया है कि वह गहली बसारिकपुर में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। आपके द्वारा मुझे कार्यालय से संबद्ध किया गया है, जो आपकी दमनकारी नीति है। मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मेरा इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें। वहीं दूसरा पत्र भी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार कासिमाबाद को संबोधित है। यह पत्र विपिन कुमार का हवाला देते हुए लिखा गया है कि मैं भोजापुर में लेखपाल के पद पर कार्यरत हूं। तहसील व्हाटसएप ग्रुप में लेखपाल संघ के तहसील मंत्री द्वारा मुझसे अनावश्यक बहस की गई। अभद्र व्यवहार किया गया। मैं शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने में खुद को असमर्थ पा रहा हूं। मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है। अभी वायरल पत्र मेरे पास नहीं आया है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें