फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शुद्ध पेयजल आपूर्ति न होने नगरवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानियां। दो दिन नगर पालिका परिषद द्वारा की जा रही शुद्ध पेयजल आपूर्ति बेपटरी होने से पानी को लेकर हो हल्ला मचा हुआ है। पूरे नगर सहित वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। वही पेयजल की दिक्कत को देखते हुए पालिका द्वारा शनिवार को टैंकरों के माध्यम से एक स्थान पर टैंकर को खड़ा कराकर पानी की आमजन तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

नगर में पानी को लेकर हो रही परेशानी को देखते हुए पालिका द्वारा शुद्ध पेयजल टैंकर के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डोम डेरवा बस्ती के पास पालिका की ट्यूबल में आई खराबी के कारण दो रोज जल वितरण व्यवस्था बिगड़ गई है। करीब 30 हजार की आबादी में से अधिकतर परिवारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद के उपभोक्ताओं के घरों में इधर दो रोज से पानी की किल्लत को रोष जताया। लेकिन पालिका के उदासीनता के कारण पर्याप्त पानी वितरण व्यवस्था सही नहीं होने के चलते पानी को लेकर हो हल्ला मचा हुआ है। इस बाबत पालिका चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मोटर में आई खराबी को मिस्त्री मरम्मत कर रहे हैं। ठीक होने पर पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें