फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

विज्ञापन
72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में ध्वजारोहण के बाद झंडे को सलामी देते प्रभारी म - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विभाग राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह के अलावा एसआई एवं आरक्षियों को उनकी कार्य कुशलता के लिए सम्मानित भी किया। अच्छे कार्यों के लिए शासन स्तर से गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए एसपी को विशेष पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण के बाद शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कबूतर एवं गुब्बारा उड़ाया। आगंतुकों एवं आरक्षियों को शपथ भी दिलाई। साथ ही परेड की सलामी ली। शहीदों की अदम्य शहादत को नमन करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम देशभक्ति गीत एवं नाटक से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने झंडारोहण कर उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। इसके बाद स्कूली बच्चों में मिष्ठान वितरित किया गया। प्रभात फेरी में प्राइमरी स्कूल मिश्र बाजार, इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल विशेश्वरगंज, माध्यमिक विद्यालय विशेश्वरगंज ने प्रतिभाग किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को माल्यार्पण कर शाल एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया। जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान मेें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हाफ मैराथन एवं फुटबाल प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने विकास भवन परिसर में झंडा फहराकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। जिला पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय पर अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया। वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा, जनपद गवर्नर पवन पांडेय तथा पीआरओ अभिषेक प्रजापति ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सचिव अभिषेक सिंह, सूर्यरेख मणि, अजय यादव, धर्मेंद्र कुमार, विमलेश राय, रामनाथ कुशवाहा, प्रमोद कुमार बिंद, धीरेंद्र त्रिपाठी, गोपी सिंह कुशवाहा, संजय वर्मा, राहुल प्रताप मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, आस्था सिंह कुशवाहा, प्रीति मौर्या, प्रिया वर्मा, नेहा जायसवाल, शिवांगी वर्मा आदि उपस्थित रहीं। नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज की उपस्थिति में झंडारोहण किया गया। वहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों, सभासदों एवं जनता को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सभासद कमलेश कुमार बिंद, संजय कुमार, विनोद कुशवाहा, हरिलाल गुप्ता, अर्जुन सेठ, परवेज अहमद, गोपाल जी वर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पालिका के विधिक सलाहकार जयसूर्य भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें